![]() |
अगर आप चाहते है आपके घर में हमेशा धन वर्षा होती रहे तो शुक्रवार के दिन इन उपायों से आप लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है।
हर शुक्रवार के दिन गाय को ताजी रोटी खिलाए। ऐसा करने से माता की कृपा आप पर बनी रहेगी। इस उपाय को करने के साथ आपको कम से कम तीन शुक्रवार निरंतर एक कार्य और करना होगा। यह उपाय आपके आने वाले धन की हर कठिनाई को आपसे दूर रखेगा।
इसके लिए आप हर शुक्रवार नहाने के बाद लाल या सफेद परिधान पहनें। ऐसे वस्त्र पहनने के पश्चात हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण कर उसी समय चावल और शक्कर किसी योग्य ब्राह्मण को दान करें। यह उपाय आपको केवल तीन शुक्रवार ही करना है।
No comments:
Post a Comment